कब्जे कराने का आरोप, ज्ञापन दिया
जहाजपुर. पंडेरपंचायत प्रशासन पर सरकारी भूमि पर कुछ लोगों को अवैध तरीके से कब्जे कराने गलत तरीके से पट्टे जारी करने का आरोप लगाते हुए वार्ड पंच ने एडीएम सुरेश यादव को ज्ञापन सौंपा। जिस पर यादव ने तहसीलदार को मामले की जांच के आदेश दिए। पंडेर ग्राम पंचायत के वार्ड 13 के पंच भैंरूलाल भाट ने एडीएम को कलक्टर सुरपुर के नाम सौंपे ज्ञापन में यह आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
सलाहकारसमिति में मनोनयन
बनेड़ा. उपखंडक्षेत्र की सलाहकार समिति में तीन जनों का मनोनयन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सलाहकार समिति में समदु देवी प|ी नाथूलाल मेघवंशी (महुआखुर्द), चेनाराम पुत्र रामलाल गुर्जर (राक्षी) तथा कृष्णगोपाल पुत्र रामदयाल कोगटा (रायला) का सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में चयन करते हुए मनोनयन किया है।