देखरेख के अभाव में उपरेड़ा का विश्रांति गृह जर्जर
बनेड़ा| उपखंडसर्किल के पास उपरेडा पंचायत मुख्यालय बना विश्रांति गृह पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते जर्जर हो चुका है। सासंद कोष से निर्मित प्रतिक्षालय देखरेख की कमी के कारण इसकी दीवारों में दरारें पड़ने के साथ ही फर्श जर्जर हो चुका है। आबादी क्षेत्र में बना विश्रांति गृह कभी भी धराशाई हो सकता है।