पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय विद्यालय परीक्षा में 6130 छात्रों ने भाग लिया

नवोदय विद्यालय परीक्षा में 6130 छात्रों ने भाग लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की 80 सीटों के लिए शनिवार को जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में 6130 परीक्षार्थियों ने भाग लिया

प्राचार्य डॉ. जेसी सोनार ने बताया कि कक्षा 6 की 80 सीटों के लिए जिले में प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय स्थित सीनियर विद्यालयों एवं भीलवाडा में राजेन्द्र मार्ग विद्यालय सहित 19 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हुई जिसमें जिसमें 6130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता हैं। इसके लिए 6636 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।

बनेड़ा|अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। प्रधानाचार्य सत्यनारायण काबरा ने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा में कुल पंजीकृत 280 छात्र-छात्राओं में से 228 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से हिंदी माध्यम के 219 तथा अंग्रेजी माध्यम के 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।