बनेड़ा| चिकित्साएव
हुरड़ा| कस्बेमें कृमि दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शिशु स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। जिसमें 200 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ का परीक्षण कर दवा दी गई। तहसीलदार रामसुख गुर्जर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएल मीना ने बालकों को कृमि नाशक गाली दी। मेले में डॉ. कैलाश जांगिड़, डॉ. राकेश बड़वा ने आंगनबाड़ियों के 200 बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अतिथियों ने बालकों उनकी माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।
बनेड़ा| चिकित्साएवं स्वास्थय विभाग द्वारा बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस तथा राष्ट्रीय कृमि नाशक सप्ताह का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक स्तरीय शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान राजमल खिंची ने किया।
शिशुओं की माताओ के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को पारितोषिक दिए गए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सजंय कुमार माथुर, बीडीओ उमेश बाहेती, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. प्रकाश शर्मा, डॉ. ओपी छीपा, डॉ. सज्जन सिंह, डॉ. प्रियंका मीणा, विनय पाराशर, भाजपा महामंत्री रतन सिंह पंवार, अल्प संख्यक मोर्चा के शौकत खां, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे। शिविर में 168 बच्चों माताओं ने भाग लिया। इधर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माली मोहल्ला में डी-वार्मिंग डे मनाया गया। प्रधानाध्यापिका ममता भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि निशाक पर 155 बच्चों को कृमि के संक्रमण से बचाने के लिए दोपहर के भोजन के बाद गोलियां खिलाई गई।
बनेड़ा. राष्ट्रीयकृमि नाशक सप्ताह का शुभारंभ करते अतिथि।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
हुरड़ा में स्वास्थ्य मेला