पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीलवाड़ा | लांबियाखुर्दगांव में बुधवार को किसानों की कार्यशाला हुई।

भीलवाड़ा | लांबियाखुर्दगांव में बुधवार को किसानों की कार्यशाला हुई।

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | लांबियाखुर्दगांव में बुधवार को किसानों की कार्यशाला हुई। नेहरू युवा संस्थान, एकलिंगपुरा के अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी ने बताया कि बनेड़ा ब्लॉक में डेयरी एवं दुग्ध उत्पादन पर कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) का गठन किया जाना है। कार्यशाला में किसानों को एफपीओ के उद‌्देश्य इससे जुड़ने के फायदे बताए गए। नाबार्ड के डीडीएम एसके गुप्ता ने कहा कि किसान जागरुक होकर डेयरी व्यवसाय अपनाएं एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं। परंपरागत खेती में तो लागत मूल्य निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। शंकरलाल जाट, मनोजकुमार जाट, देबीलाल गाडरी, मुकेश तेली, रामेश्वर जाट आदि उपस्थित थे।

लांबिया में किसानों की कार्यशाला

खबरें और भी हैं...