चमनपुरा का शिक्षक एपीओ
भीलवाड़ा| जिलेके राजकीय माध्यमिक विद्यालय चमनपुरा (बनेड़ा) में कार्यरत शिक्षक राकेश व्यास को डीईओ का आदेश नहीं मानने पर एपीओ कर दिया गया है। एडीईओ अशोक पारीक ने बताया कि यह शिक्षक पहले पोषाहार का काम देखते थे। डीईओ ऑफिस द्वारा पूर्व के रिकॉर्ड की जानकारी मांगी तो उपलब्ध नहीं कराने पर इन्हें एपीओ कर डीईओ कार्यालय में ही लगा दिया गया है।