भीलवाड़ा। मानपुरागांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शनिवार सुबह बनेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पारोली क्षेत्र के रोपां निवासी कृष्णमुरारी (60)पुत्र रामकरण सुनार शुक्रवार देर रात बाइक से रहा था। जिसे मानपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।
गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस की सूचना पर बनेड़ा थाना पुलिस शनिवार सुबह भीलवाड़ा पहुंची।