पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में चोरी करने वाले गिरफ्तार

स्कूल में चोरी करने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेघरास स्कूल में पांच सितंबर को हुई चोरी के मामले में बनेड़ा पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी सेढूराम ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोप में चपरासी कॉलोनी निवासी मुकेश पुत्र सुखदेव खटीक, मेघरास निवासी मदन पुत्र रामचंद्र तेली, लांबिया निवासी बद्री पुत्र उदयराम को गिरफ्तार कर स्कूल के चुराए कंप्यूटर अन्य उपकरण बरामद किए।

विद्युतउपकरण चुराते पकड़ा

भीलवाड़ा.सूचनाकेंद्र के पास स्थित ट्रांसफार्मर के पास से विद्युत उपकरण चुराते एक युवक को लोगों ने पकड़ा तथा विद्युत निगम कर्मचारियों को सौंप दिया। विद्युत निगम कर्मियों ने बाद में युवक को कोतवाली पुलिस को सौंपा। कोतवाल नेमीचंद चौधरी के अनुसार, सूचना केंद्र के पास ट्रांसफार्मर के पास लगे गट्टे अन्य उपकरण चुराते तिलकनगर निवासी दिलीपकुमार को लोगों ने पकड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।