भीलवाड़ा | लांबिया
भीलवाड़ा| नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को सांगरिया में कार्यशाला हुई। संस्थान के अध्यक्ष महादेव गुर्जर ने बताया कि डॉ. रवींद्र धनोपिया के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. सुरेश की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर अन्य लोगों को भी जागरूकता करने के संबंध में चर्चा की गई। कार्यशाला में जगदीश लखारा, हरिराम प्रजापत एवं रामप्रसाद कुमावत ने विचार व्यक्त किए।
भीलवाड़ा | लांबियाखुर्दगांव में बुधवार को किसानों की कार्यशाला हुई। नेहरू युवा संस्थान, एकलिंगपुरा के अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी ने बताया कि बनेड़ा ब्लॉक में डेयरी एवं दुग्ध उत्पादन पर कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) का गठन किया जाना है। कार्यशाला में किसानों को एफपीओ के उद्देश्य इससे जुड़ने के फायदे बताए गए। नाबार्ड के डीडीएम एसके गुप्ता ने कहा कि किसान जागरुक होकर डेयरी व्यवसाय अपनाएं एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं। परंपरागत खेती में तो लागत मूल्य निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। शंकरलाल जाट, मनोजकुमार जाट, देबीलाल गाडरी, मुकेश तेली, रामेश्वर जाट आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला का आयोजन
लांबिया में किसानों की कार्यशाला