आरोग्य राजस्थान शिविर में 205 के हेल्थ कार्ड बनाए
राज्यास नई, टीकड़ बैरां में आयोजित शिविर में उमड़े ग्रामीण, स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राज्यास नई में आरोग्य राजस्थान शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सरपंच रामनारायण कुमावत ने फीता काटा। चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र धनोपिया, डॉ. साधना मीणा ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 205 स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए। डॉ. धनोपिया ने बताया कि शिविर में मिशन इंद्रधनुष, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सामान्य एवं गंभीर रोगियों का चयन किया जाएगा। चयनितों के उपचार के लिए 30 हजार से 3 लाख तक का खर्चा सरकार वहन करेगी। इस अवसर पर समाजसेवी कालू सिंह राठौड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बंशी लाल कुमावत, तेजपाल सिंह, दिनेश शंकर कुमावत, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
प्रत्येकव्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें
टीकड़ कस्बेके स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को आरोग्य राजस्थान शिविर का शुभारंभ सरपंच मदन गोपाल मीणा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में डॉ. विपुल मेहता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक सजग रहना चाहिए। कोई भी शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार कराएं। डॉ. मेहता ने बताया कि शिविर में 80 मरीजों की जांच की गई। रैफर कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर कंपाउंडर ओमप्रकाश मेघवंशी, सूरज जाट, अर्जुन सिंह, श्याम सिंह, नर्सिंगकर्मी माया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्य लोग मौजूद थे।
शिविरमें 400 मरीज लाभान्वित
बैरां। उपस्वास्थ केंद्र में शनिवार को आरोग्य राजस्थान चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधान राजमल खींची ने किया। प्रधान खिंची ने कहा कि सरकार चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों की निशुल्क जांच एवं उपचार करा रही है। शिविर में 3 हजार से 3 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा। इसके तहत मरीजों की जांच कर प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक इलाज के लिए भर्ती कराकर इलाज किया जाता है।
यही नहीं सरकारी अस्पतालों के अलावा यह सुविधा निजी चिह्नित चिकित्सालयों में भी है। इसके लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं। शिविर में 400 मरीजों का इलाज किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मेघा सामरिया (रूपाहेली खुर्द), डॉ. सज्जन सिंह (बनेड़ा) एवं रायला बनेड़ा चिकित्सा विभाग के नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी। इस अवसर पर उपप्रधान गजराज सिंह, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह पंवार, कन्हैयालाल वैष्णव, बैरां सरपंच मोहनलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
टीकड़ . शिविर में रोगियों का उपचार करते डॉक्टर।