पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीम हकीमों के खिलाफ कार्रवाई

नीम-हकीमों के खिलाफ कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़. नीम-हकीमोंके खिलाफ चिकित्सा विभाग एवं औषधी नियंत्रण विभाग सख्त हो गया है। संयुक्त दल ने शुक्रवार को भदेसर क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। इससे नीम-हकीमों के खलबली मच गई। बानसेन में टीम के पहुंचने के पहले ही नीम-हकीम दुकानें बंद कर भाग छूटे। भदेसर क्षेत्र में बीसीएमओ डॉ. केसी सैनी, औषधी नियंत्रण अधिकारी रामकृष्ण सिंह तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील तेली ने कार्रवाई शुरू की। भदेसर में एक क्लीनिक से सर्टिफिकेट जब्त किया। टीम बानसेन पहुंची। इससे पहले ही यहां के नीम हकीम अपनी दुकानें बंद कर भाग छूटे। औषधी नियंत्रण अधिकारी रामकृष्ण सिंह ने बताया कि इसके बाद बड़ीसादड़ी ब्लाक के सभी नीम-हकीमों की सूची बनाई गई। इस ब्लाक में 23 एवं भदेसर ब्लाक में छह नीम-हकीमों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन सभी से सात दिन में डिग्री से संबंधित दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। दस्तावेज पेश नहीं करने या अयोग्य पाए जाने पर सीधे नीम-हकीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इधर सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार टांक ने बताया कि सभी बीसीएमओ को निर्देशित किया है कि अपने-अपने ब्लाक में नीम-हकीमों के खिलाफ कार्रवाई करे। इसी प्रकार की कार्रवाई का दौर अब जिलेभर में जारी रहने की उम्मीद है।