पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के शिवदानपुरा उर्फ गोराखेड़ा गांव में तीन दिन पहले फंदे पर लटके मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन आरोपियों काे गिरफ्तार किया।

शिवदानपुरा गांव की नर्सरी में 26 सितंबर को दोपहर बाद वहीं का देवीलाल पुत्र काशीराम जाट पेड़ पर लटका मिला था। मृतक देवीलाल के पिता काशीराम ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि घटना वाले दिन देवीलाल उसकी मां नारायणीबाई बेटे का बानसेन में इलाज करवाकर घर ले गया था।

दोपहर दो बजे गांव का शौकत खान देवीलाल को बुला ले गया। करीब डेढ़ घंटे बाद ही शौकत ने गांव में आकर सूचना दी कि देवीलाल पेड़ पर लटक रहा है। इस पर नारायणीबाई दौड़कर नर्सरी की ओर गई तो रास्ते में शौकत की प|ी शाहीन भी मिली। इस जगह से लगभग 100 कदम की दूरी पर देवीलाल पेड़ पर उसी की लुंगी से लगाए फंदे पर लटका मिल गया। शौकत उसकी प|ी शाहीन के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया गया।

इस पर पुलिस ने शिवदानपुरा निवासी शौकत खान पुत्र रमजान खान पठान, शाहीन प|ी शौकत खान तथा जमील खान उर्फ बंटी पुत्र रमजान खान पठान को गिरफ्तार किया। इधर, घटना के तीन दिन बाद भी भदेसर पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है।