दुकान खुलने से पहले ही कतारें
जिलेभरमें खाद की मारामारी जारी है। मंगलवार को भी कई क्षेत्रों से कमी की बात कहते हुए किसान भटकते दिखे। जिला मुख्यालय पर सेतु मार्ग स्थित खाद डीलर की दुकान पर अल सुबह से किसानों की भीड़ जमा हो गई।
दुकान खुलने से पहले ही किसान दुकान के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने कतारे लगवाते हुए व्यवस्थित कराई। कृषि अधिकारी भी फील्ड में रहे। इधर, सांसद सीपी जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंतकुमार से मुलाकात कर यूरिया खाद की कमी को लेकर बातचीत कर मांग के अनुसार आपूर्ति करवाने का आग्रह किया। आबंटित यूरिया की रेक भी क्षेत्र में समय पर पहुंचाने के लिए आग्रह किया। मंत्री ने जल्द से जल्द यूरिया की पूर्ति का आश्वासन दिया।
कांग्रेसने दी आंदोलन की चेतावनी: ब्लाककांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध खाद ऊंट के मुंह मे जीरे के समान हैं। अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट ने कहा कि अगर सात दिन में खाद की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो ब्लाक कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने कहा कि खाद की ऐसी किल्लत पूर्व में कभी नही देखी गई। किसानों को पुलिस पहरे में खाद उपलब्ध कराने के आश्वासन दिए जा रहे हैं।
इधर,खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित : कृषिविभाग ने एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उपनिदेशक विस्तार श्रीकांत अग्निहोत्री ने बताया कि बोजुंदा के मेसर्स भाग्यश्री इंटरप्राइजेज के खिलाफ अनियमितता खाद का बेग निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर देने की शिकायत पर जांच के बाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
बानसेन में स्थित खाद विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
चित्तौड़गढ़ |खाद आने की सूचना पर दुकान के बाहर अल सुबह खाद लेने के लिए कतार में खड़े किसान।
प्रशासन की उदासीनता से पैदा हुआ खाद संकट
निम्बाहेड़ा. ब्लाककांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर और प्रधान गोपाललाल आंजना ने यूरिया खाद की भारी कमी, इस नाम पर हो रही कालाबाजारी और परेशान किसानों पर सख्ती को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की कि सरकार और प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों को राहत पहुंचाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तीन हफ्ते से यूरिया खाद की कमी के साथ कालाबाजारी का गोरखधंधा चल रहा है। कुछ राजनीतिक रसूखदार व्यक्तियों ने भारी मात्रा में खाद का संग्रहण कर बनावटी कमी पैदा कर दी। सरकार एवं प्रशासन की उदा