- Hindi News
- 7 में भाजपा, 5 में कांग्रेस 2 में निर्दलीय बने उप प्रधान
7 में भाजपा, 5 में कांग्रेस 2 में निर्दलीय बने उप प्रधान
19 में से 18 वोट मिले आयशा को
कांग्रेस की शीला ने जगदीश को हराया
भाजपा प्रत्याशी एक वोट से जीता
श्री किशन गुप्ता बने उपप्रधान
लक्ष्मणगढ़ में बनेसिंह की जीत
भाजपा की आशा निर्विरोध
रामगढ़ में सौराफ को चुना
बानसूर से भाजपा की सन्ना देवी बनी उपप्रधान
बहरोड़ में दूसरी बार गीता गुप्ता की जीत
कांग्रेस टिकट पर जीती भाजपा से बनी उपप्रधान
जिलेकी 14 पंचायत समितियों में रविवार को उपप्रधान के लिए चुनाव हुए। इनमें से 7 पंचायत समितियों में भाजपा, पांच में कांग्रेस के उपप्रधान बने। दो पंचायत समितियों ने निर्दलीय उपप्रधान चुने गए।
इनपंचायत समितियों में निर्विरोध बने उपप्रधान
मुंडावरमें भाजपा की आशा देवी, लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस के बन्ने सिंह, तिजारा में भाजपा की मधुबाला, कोटकासिम में निर्दलीय सुनीता देवी, बहरोड़ में भाजपा की गीता देवी, रामगढ़ में कांग्रेस के सौराफ खां तथा किशनगढ़बास में भाजपा के श्री किशन निर्विरोध उप प्रधान चुने गए।
वोट डालने जाती सदस्य।