पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंहदी प्रतियोगिता में मीनाक्षी आशिमा अव्वल

मेंहदी प्रतियोगिता में मीनाक्षी आशिमा अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर | कस्बेके मत्स्य पी.जी कॉलेज एवं बीरबल मेमोरियल टीटी कॉलेज, पार्वती देवी गर्ल्स बानसूर के संयुक्त तत्वावधान मे चल रहे सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह का समापन मेंहदी प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसमें मत्स्य पी.जी कॉलेज बानसूर से मीनाक्षी ने प्रथम तथा आशिमा पाराशर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीरबल मेमोरियल टीटी कॉलेज बानसूर से दीपा जांगिड़ ने प्रथम बबली शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशिका अंजू मीणा एवं संस्था मानद सचिव जयसिंह मीणा उपस्थित थे।