- Hindi News
- बानसूर से भाजपा की सन्ना देवी बनी उपप्रधान
बानसूर से भाजपा की सन्ना देवी बनी उपप्रधान
बानसूर| भाजपाकी सन्ना देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी शर्मिला यादव को 7 मतो से हराकर उपप्रधान की सीट जीती। सन्ना देवी को 16 तथा निर्दलीय प्रत्याशी शर्मिला यादव को 9 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी ममता यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे भाजपा से सन्ना देवी तथा निर्दलीय के रूप में शर्मिला यादव अनिता राज ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर 1 बजे निर्दलीय प्रत्याशी अनिता राज ने नामांकन वापस ले लिया। सन्ना देवी पूर्व सरपंच रतिराम गुर्जर की पुत्रवधु है। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड नं. 2 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।