पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत

नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधान नीलम शर्मा का स्वागत करती निदेशिका अंजू मीणा।

बानसूर| कस्बेके नारायणपुर रोड स्थित मत्स्य ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के अंतर्गत संचालित मत्स्य पीजी कॉलेज एवं बीरबल मैमोरियल टी.टी कॉलेज तथा पार्वती देवी गर्ल्स कॉलेज बानसूर के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं मत्स्य ग्रुप ऑफ एज्युकेशन की निदेशिका अंजू मीणा ने नवनिर्वाचित प्रधान नीलम शर्मा का माला पहनाकर शाल ओढाकर स्वागत किया। निदेशिका अंजू मीणा ने बताया कि प्रधान नीलम शर्मा महाविद्यालय की मेधावी, प्रतिभावान एवं अनुशासित छात्रा रही है एवं उन्होंने महाविद्यालय के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस अवसर पर संस्था के मानद सचिव जयसिह मीणा, पूर्व उपप्रधान बालकृष्ण पुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुखराम गुर्जर सहित महाविद्यालय समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।