पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू से महिला की मौत

डेंगू से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरपंचरामवतार मीणा ने चिकित्सा विभाग की अव्यवस्था को लेकर रोष जताया है। सरपंच का कहना है कि अस्पताल में तो स्टाफ है और जांच की सुविधा। वायरल बुखार में भी मरीज को अलवर या जयपुर ले जाना पड़ रहा है। रामपुर में फैल रहे बुखार की शिकायत उपखंड अधिकारी ममता यादव एवं ब्लॉक सीएमएचओ एसएस मीणा से की गई है लेकिन कोई काम नहीं हुआ। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो 26 सितंबर को रामपुर चिकित्सालय मे तालाबंदी की जाएगी।

भास्कर न्यूज | बानसूर

बानसूरके ग्राम रामपुर में डेंगू बुखार से एक महिला की मौत हो गई। इस गांव के एक और युवक को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मुंडावर के मूडिया खेड़ा में डेंगू बुखार दो और मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू को अब तक 14 मरीज मिलने का दावा कर रहा है जबकि असलियत में डेंगू रोगियों का आंकड़ा अधिक है।

ग्राम पंचायत सरपंच रामवतार मीणा ने बताया कि रामपुर निवासी सावित्री देवी प|ी मोती लाल जाटव उम्र 40 साल चार पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार अलवर में चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे जयपुर में भर्ती कराया गया। वहां महिला की मौत हो गई। मीणा का कहना है कि रामपुर के ही मनोज पुत्र हरनाथ जाटव भी कई दिन से बुखार से पीड़ित है। उसे भी जांच में डेंगू पॉजेटिव निकला है। मनोज का उपचार भी जयपुर में चल रहा है। रामपुर क्षेत्र मे फैल रहे बुखार से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है, वहीं चिकित्सालय में स्टाफ की कमी होने से चिकित्सालय मे प्रतिदिन आने वाले मरीजों को मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ.जालम सिंह का कहना है कि रामपुर निवासी सावित्री की जांच रिपोर्ट मिल गई है। गांव में टीम भेजकर स्प्रे कराया जाएगा।

मूंडियाखेड़ा में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

मुंडावर|क्षेत्रके गांव मूंडिया खेड़ा मे डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरूवार को मूंडिया खेड़ा निवासी महेन्द्र उसकी प|ी सुनीता में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर मूंडिया खेड़ा में अब तक छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।