िनर्मल भारत अभियान के रथ को किया रवाना
स्कूल मर्ज करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा
बानसूर| कस्बेके पंचायत समिति सभागार में निर्मल भारत अलवर अभियान द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत स्वच्छता जागरूकता रथ का शुक्रवार को प्रधान मीना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे के सेठ चंटूलाल धन्नालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा प्रधान मीना कुमारी के निर्देशन मे निर्मल भारत स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
बहरोड़: पंचायतसमिति में राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता रथ यात्रा को उप प्रधान गीता गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसीलदार गजानंद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति क्षेत्र में रथ यात्रा के द्वारा स्वच्छता के लिए आमजन को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। यात्रा 2 अक्टूबर तक सभी 29 पंचायतों में जागरूकता के लिए खुले में शौच की प्रवृति को रोकना, कुड़ा निस्तारण एक स्थल पर करना मकान प्रतिष्ठान पर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
रैणी: पंचायतसमिति परिसर से स्वच्छता रैली को विकास अधिकारी रघुवीरसिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली स्वच्छता रथ कस्बे के प्रमुख मार्गाें से होता हुआ पंचायत समिति पहुंचा।
रामगढ़: स्कूलीछात्रों की रैली जागरूकता रथ को एसडीएम अखिलेश कुमार पिपल प्रधान नसरू खां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कठूमर: निर्मलभारत अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता रथ को पंचायत समिति से उपखंड अधिकारी राजेन्द्र चतुर्वेदी और विकास अधिकारी गंगोसिह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
नीमराना: स्वच्छतारथ को प्रधान प्रधान बलवानसिंह यादव एवं विकास अधिकारी कैलाशचंद बारोलिया ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम दिन रथ कोलीला जोगा, बिचपुरी, प्रतापसिंहपुरा, फौलादपुर ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मुंडावर:मुंडावरपंचायत समिति में निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूक अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में जाने वाले स्वच्छता रथ को विधायक धर्मपाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यवाहक विकास अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि रथ ग्राम पंचायतों में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा।
बहरोड़. रथ को रवान