गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू
बानसूर| प्रतापकीर्तन समाज बानसूर की ओर से कस्बे के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मत्स्य पीजी कॉलेज के मानद सचिव जयसिंह मीणा थे। अध्यक्षता भामाशाह दिनेश सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान मीना कुमारी, सरपंच मोहन लाल रजक, उपसरपंच महेश ढाचोलिया, शशीकांत बोहरा, जगरीश सूद, महावीर बालासिया थे। इससे पूर्व मे मुख्य अतिथि ने गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रताप कीर्तन समाज अध्यक्ष पीयूष पुरोहित ने अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कैलाश चंद शर्मा, रमेश शर्मा, रामवतार ऐंरन, अरविन्द महर्षि, रोशन लाल ढाचोलिया, राकेश कौशिक, जितेन्द्र लाटा, अरविन्द शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
बानसूर. गणेश पूजन के साथ रामलीला का उद्घाटन करते अतिथिगण।