पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया

विधायक ने सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. ग्रामरामपुर के सीएचसी केन्द्र का विधायक शकुंतला रावत ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शकुंतला रावत ने बताया कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र के सभी सीएचसी पीएचसी केन्द्र पर चिकित्सक कंपाउंडर के रिक्त पदों को भरने की विधानसभा में मांग उठाई थी, लेकिन 6 माह बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। विधायक ने बुखार से हुई मौत पर चिंता जताते हुए गांव में दवा छिड़काव करवाने की सरकार से मांग की। सरपंच रामवतार मीणा ने बताया कि शनिवार को डिप्टी सीएमएचओ अयूब खान रामपुर के सीएचसी केन्द्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सोमवार तक व्यवस्था दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। मीणा ने बताया रामपुर चिकित्सालय में सोमवार तक व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर मंगलवार से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।