जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला
बानसूर | युवाजागृति संस्था बानसूर द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जलवायु परिर्वतन विषयों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव गोकुल चंद ने जलवायु परिवर्तन के विषय में लोगों को समय पर वर्षा का होना, अत्यधिक बारिश का होना, सूखा पड़ना, तापमान मे लगातार वृद्धि एवं अन्य विपदा हो रही है। पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर गिर्राज सैनी, हजारी लाल, भीम सिंह सहित छात्र/छात्रा उपस्थित थे।