स्नेह शिविर के बारे में दी जानकारी
बानसूर. बालविकास परियोजना अधिकारी बानसूर द्वारा स्नेह शिविर आयोजन के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परिक्षेत्र बानसूर प्रथम एवं द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में सीडीपीओ सुधीर यादव द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आ.बा. केन्द्रों पर स्नेह शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं सीडीपीओ ने बताया कि इस तरह के तीन प्रशिक्षण शिविर 13, 16 एवं 17 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ममता यादव, विकास अधिकारी विजेंद्र यादव, बीपीएम योगेश चंद सिंघल उपस्थित थे।