पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात पार

ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन चोरियों का भी नहीं हुआ खुलासा

पुलिस की ढिलाई के विरोध में बाजार बंद

पिनानकस्बे में विगत दिनों हुईं चोरियों के मामले में खुलासा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रामअवतार शर्मा ने मामले की जानकारी ली। लोगों ने एसडीएम ज्ञापन सौंपकर चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर पर्दाफाश करने की मांग की। एसडीएम की समझाइश के बाद बाजार खुले।

ग्रामीणों ने बताया कि 13 फरवरी की रात को वीके कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट से चौदह कंप्यूटर एक फोटो स्टेट मशीन चोरी हुई थी। इंस्टीट्यूट प्रबंधक विनोद कुमार सैनी ने चोरों के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था और पुलिस को आरोपियों वाहन के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में निष्क्रियता बरत रही है। ज्ञापन के माध्यम से सात दिवस में मामले का पर्दाफाश नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, रतन लाल सैनी, हजारी सैनी, सीताराम सैनी, चेतराम मीना, गणपत चौरासिया, मुकुट गर्ग, जगदीश लखेरा, परसादी लाल गुर्जर, महेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

कस्बे में 26 जनवरी की रात को पंडित फोटो स्टूडियो की दुकान से शटर तोड़कर चोर कम्प्यूटर सैट सहित वीडियो फोटो कैमरा, लेमिनेशन मशीन, फोटो स्टेट, फोटो प्रिंटर, मोबाइल सैट दस्तावेज तथा 12 अक्टूबर को दिगंबर जैन मंदिर से पाषाण की तीन मूर्तियां एवं शराब की दुकान से लाखों की शराब चोरी कर ले गए हैं। इन मामलों में भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।

आरोपितोंके परिजनों से मिल रही धमकी

ज्ञापनमें बताया गया है कि आरोपियों के परिजनों से राजीनामे की धमकी मिल रही है। इस एसडीएम ने पाबंद कराने की बात कही है।

^कंप्यूटरइंस्टीट्यूट से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रखा है। पूछताछ जारी है। शीघ्र ही पर्दाफाश होगा। -रामअवतारशर्मा, एसडीएम,राजगढ़

^मामलेमें संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही राज खुलने का अंदेशा है। -नरेंद्रगोद