विकास कार्यों का उद्घाटन कल
बानसूर. ग्रामपंचायत चतरपुरा में राज्य सरकार द्वारा 85 लाख रुपए की राशि स्वीकृत जनता जल योजना के तहत निर्मित उच्च जलाशय ट्यूब वैल तथा ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रोहिताश्व शर्मा करेंगे। समारोह की अध्यक्षता तीजा देवी करेगी।