- Hindi News
- युवाओं के रोजगार छीन रही है सरकार : पायलट
युवाओं के रोजगार छीन रही है सरकार : पायलट
एक साल का कार्यकाल िवफल
राजकीयधर्मचन्द गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित छात्रसंघ कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलेट ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ माता-पिता की सेवा भी जरुरी है। उच्च शिक्षा से भविष्य का सुंदर निर्माण किया जा सकता है। पायलेट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों आमजन के पैसों से वर्षगांठ को जश्न के साथ मना रही है। जबकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। महिलाओं से दुष्कर्म, आए दिन लूटपाट, हत्याएं जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं। सरकार युवाओं के रोजगार को छीन रही है। इसे बचाने के लिए युवा पानी की टंकियों चढ़ रहे हैं। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों के साथ कुठाराघात कर रही है। किसानों को पुलिस कस्टडी में यूरिया खाद लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
समारोह में पूर्व सांसद डाॅ. करण सिंह यादव, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, जनता सेना प्रमुख बलजीत यादव, जिला प्रमुख साफिया खान, पूर्व विधायक टीकाराम जूली ने भी मंच को संबोधित किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. ओपी. गुप्ता ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
सचिन पायलेट जितेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार एक साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है। लेकिन लोगों को रोजगार आमजन को सुविधाएं प्रदान करने में विफल रही। देश की सीमा पर जवान शहीद हो रहे है। लेकिन केन्द्र सरकार गंभीर नहीं है। केन्द्र में मंत्री बैठे है या सन्तरी समझ में नहीं रहा है। व्यवस्थाएं परिवर्तन होने से आमजन को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
बहरोड़. समारोह के दौरान छात्रसंघ कार्यकारिणी काे शपथ दिलाते सचिन पायलट।