- Hindi News
- भाजपा कांग्रेस के 6 6, निर्दलीय 2 प्रधान बने
भाजपा-कांग्रेस के 6-6, निर्दलीय 2 प्रधान बने
अलवर. जिलेकी चौदह पंचायत समितियों में शनिवार को प्रधान पद के चुनाव कराए गए। इनमें 6 में भाजपा के 6 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान चुने गए। दो पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रधान बने हैं। पंस सदस्यों के चुनाव में भाजपा को तिजारा, किशनगढ़ बानसूर एवं कांग्रेस को रामगढ़ थानागाजी में स्पष्ट बहुमत मिला था। नीमराना कोटकासिम में निर्दलीयों ने बहुमत हासिल किया था। शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा को बानसूर, बहरोड़, मुंडावर, थानागाजी, तिजारा किशनगढ़बास में प्रधान बनाने में कामयाबी मिली। कांग्रेस के प्रधान कठूमर, लक्ष्मणगढ़, रैणी, राजगढ़, रामगढ़ एवं उमरैण में चुने गए हैं। नीमराना कोटकासिम में निर्दलीय प्रधान बने हैं। भाजपा ने 3 बहुमत वाली पंस के अलावा जोड़तोड़ से थानागाजी, बहरोड़ मुंडावर में प्रधान बनाए। इनमें थानागाजी में कांग्रेस का बहुमत था, जहां भाजपा ने सेंध लगाई। कांग्रेस ने जोड़तोड़ से कठूमर, लक्ष्मणगढ़, रैणी, राजगढ़ उमरैण में प्रधान बनाए।