पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों में दो की मौत

हादसों में दो की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर-किशनगढ़बास हाईवे मार्ग पर गांव घासौली के पास कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद मौके पर मौजूद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने जाम खुलवाया।

गांव घासोली निवासी सुमरदीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भतीजा महमूदा (40) पुत्र सरसमल गांव घासोली स्टैंड पर पैदल रोड पार कर रहा था कि किशनगढ़ की ओर से रही एक अल्टो कार ने तेजी लापरवही से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे महमूदा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।

असंतुलितहोकर ट्रक पलटा युवक की मौत

नारायणपुर|कस्बेके अलवर-नारायणपुर सड़क मार्ग स्थित पुरुषोत्तमदास मंदिर के सामने वाली सड़क पर शनिवार शाम 5 बजे एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया और उसके नीचे दबने से एक युवक की माैत हो गई। बाबा पुरुषोत्तमदास मंदिर के बाहर बसे गाड़िया लुहारों के डेरे पर गाड़िया लुहार युवक महेंद्र कुमार पुत्र झूथाराम लुहार चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान बानसूर की तरफ से सरसों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से महेंद्र की मौत हो गई। शव थानागाजी मोर्चरी में रखवाया गया। चालक मौके से फरार हो गया।