पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में खाते खुलवाने के निर्देश

बैंक में खाते खुलवाने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर | क्षेत्रके समस्त ग्राम सेवक, पटवारी बैंक अधिकारियों की बैठक उपखंड अधिकारी ममता यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई। एसडीएम ने भामाशाह शिविर में खोले गए बैंक खातों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा जिन बैंकों में खाते नहीं खोले गए उन्हें जल्दी खुलवाने एवं जिन परिवारों के भामाशाह नामांकन नहीं हुए उन्हें तीन दिन में पूर्ण कराने तथा जिन ग्राम पंचायत में भामाशाह नामांकन शिविर नहीं हुए है उन ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविर कराने, बैंक वसूली कराने तथा 30 अप्रैल तक सभी भामाशाह शिविर कराने, ग्राम सेवकों को फार्मो की जांच करने तथा जल्द ही रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। विकास अधिकारी विजेंद्र यादव, नायब तहसीलदार रोहिताश्व यादव सहित सभी बैंकों के मैनेजर, ग्राम सेवक पटवारी उपस्थित थे।