गोशाला का वार्षिकोत्सव कल
बानसूर | श्रीश्याम गोशाला हरसौरा का वार्षिक उत्सव समारोह 14 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। संदीप दीक्षित ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधायक शकुंतला रावत बलबीर छिल्लर होंगे। समारोह की अध्यक्षता देवराज महाराज करेंगे। इस अवसर पर सुरेश गोला ललिता एंड पार्टी की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।