दस्तावेजों की जांच करवाने की मांग
बानसूर| ग्रामपंचायत महनपुर के नागरिकों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर नवनिर्वाचित सरपंच की शिक्षा संतान संबंधी दस्तावेजों की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत महनपुर सरपंच ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवेदन के साथ शिक्षा संबंधी फर्जी दस्तावेज दिए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच के शिक्षा संतान के दस्तावेजों की जांच करवाने की मांग की है।