देवनारायण भगवान का भंडारा प्रतिभा सम्मान समारोह आज
अलवर| श्रीदेवनारायण भगवान मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से रविवार को सुबह नौ बजे देवा का बारां (नटनी का बारां) स्थित देवनारायण मंदिर में भंडारा एवं गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष प्रेम पटेल धवाला ने बताया कि सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बानसूर विधायक शकुंतला रावत एवं अति विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख रेखा राजू यादव होंगी। विशिष्ट अतिथि उमरैण प्रधान मंजू पटेल एवं जिला पार्षद कपूर देवी होंगी। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक टीकाराम जूली करेंगे।