- Hindi News
- सरिस्का के आसपास के गांवों में सियार का आतंक
सरिस्का के आसपास के गांवों में सियार का आतंक
पशुधन के मारे जाने पर मुआवजे का प्रावधान हो
जयपुर|विधानसभामें गुरुवार को बानसूर विधायक शकुंतला रावत ने सरिस्का के आसपास के गांवों में सियारों के आतंक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरिस्का के वन्यजीवों के कारण बानसूर के आसपास के गांव जो बानसूर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते हैं, उनमें मौजूद पशुधन पर संकट छाया हुआ है। सरिस्का वनक्षेत्र के वन्यजीव मुख्य रूप से सियार गांवों में घुस जाते हैं और मनुष्य और पशुधन पर हमला करते हैं। रावत का कहना था कि सियार ने अब तक ग्रामीण इलाकों में कई लोगों और दुधारू पशुओं को घायल कर दिया जिससे कुछ की तो मौत तक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे वन्यजीव भैंस को मार देते हैं, लेकिन उनके मालिकों को बकरी के जितना मुआवजा भी नहीं मिलता। सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।