जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 से
शिक्षक संघ उमरैण के शर्मा रामगढ़ के जैन अध्यक्ष निर्वाचित
वरिष्ठअध्यापक संघ राजस्थान (स्टार), राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ, पंचायतीराज कर्मचारी संघ राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के जिला स्तरीय सम्मेलन 26 27 सितंबर को होंगे।
स्टार के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन स्वरूप विलास होटल में रखा गया है। तैयारियों को लेकर रविवार को नवीन स्कूल में जिला एवं शहर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ.करण सिंह चौहान ने अशोक कुमार गुप्ता को कोटकासिम, महेश शर्मा को तिजारा, अनिल यादव को मुंडावर, अजीत गुर्जर को रामगढ़, दीनानाथ गुप्ता को बानसूर, लोकेश विजय को थानागाजी तथा मुकेश कुमार गुप्ता को लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ का सम्मेलन नेहरू स्कूल में होगा। संघ के जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सम्मेलन को लेकर वर्तमान समय में शैक्षिक उन्नयन के घटकों समायोजन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन स्कीम दस स्थित आलमचंद गांधी धर्मशाला में होगा। मुख्य अतिथि विधायक बनवारीलाल सिंघल होंगे। अध्यक्षता एडीपीसी, एसएसए राजकुमार जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथि एबीईईओ जयशंकर शर्मा कमलसिंह राठौड़ होंगे। राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रवक्ता मुकेश मीना ने बताया कि सम्मेलन राजगढ़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगा बाग में रखा गया है।
सम्मेलन की तैयारी को लेकर संघ की रविवार हो हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि एकीकरण के लिए नई गाइडलाइन आने के बाद एकीकरण में मर्ज हुए 60 प्रतिशत विद्यालय वापस पुराने भवन में लौटेंगे। बैठक में रोशनलाल यादव, कालूराम बैरवा, नरेश यादव, राजेश कुमार यादव, अशोक चौधरी, घमंडीलाल सहित कई ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे।
अलवर| राजस्थानशिक्षक संघ (सियाराम) की बैठक में उपशाखा उमरैण रामगढ़ के चुनाव कराए गए। इनमें बच्चन कुमार शर्मा उमरैण मुकेश कुमार जैन को रामगढ़ का अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उमरैण उपशाखा में चिरंजीलाल सैनी सभाध्यक्ष, रेवड़मल शर्मा बबीता उप सभाध्यक्ष, जसराम यादव कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक जायसवाल, राजेंद्र प्रकाश भारद्वाज गायत्री भारद्वाज उपाध्यक्ष, नरेंद्