पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के पेपरों का वितरण शुरू

अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के पेपरों का वितरण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जिलासमान परीक्षा के तहत होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण मंगलवार को राजकीय यशवंत स्कूल में शुरू हुआ। संयोजक डॉ. सीताराम गुप्ता ने बताया कि पहले दिन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक-द्वितीय के अधीन बहरोड़, बानसूर, मुंडावर, तिजारा, कोटकासिम, थानागाजी, नीमराना उमरैण के स्कूलों के प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक-प्रथम के अधीन रामगढ़, राजगढ़, रैणी, कठूमर, लक्ष्मणगढ़, किशनगढ़ अलवर शहर के स्कूलों के संस्था प्रधानों को प्रश्नपत्रों का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सभी राजकीय स्कूलों के संस्था प्रधानों को ही दिए जाएंगे।