- Hindi News
- रसायनों के दुष्प्रभाव पर व्याख्यान का आयोजन
रसायनों के दुष्प्रभाव पर व्याख्यान का आयोजन
मरुधराशिक्षा संकुल द्वारा संचालित सभी महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महाविद्यालय में प्रो. पी.एस वर्मा पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर एवं डीन विज्ञान संकाय राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने पर्यावरण पर रसायनों के दुष्प्रभाव पर व्याख्यान दिया। प्रो. वर्मा ने मानव जीवन मे प्रयोग में लाए जाने वाले रासायनिक जैविकों के बारे में बताया तथा एसिड वर्षा का विश्लेषण करते हुए पर्यावरण मानव जीवन पर उसके प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। संकुल के मानद महासचिव प्रो. आर.के. गुर्जर ने प्रो. वर्मा का स्वागत किया और जैविक चक्र भूगोल के अन्त: संबंध के बारे में अवगत कराया। डॉ.आर.पी. गुर्जर ने धन्यवाद दिया। प्राचार्य डॉ. राधेश्याम शर्मा ने जैविक रासायनिकों से रहित होने का आह्वान किया।