पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को सिंचाई की तकनीक बताई

किसानों को सिंचाई की तकनीक बताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. गोष्ठी मे कृषकों को जानकारी देते वैज्ञानिक।

भास्कर न्यूज|बानसूर

कृषिविभाग आत्मा के उपनिदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार नैनावत ने काश्तकारों को कृषि की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए उच्च तकनीक कृषि के साथ-साथ खेतों में बूंद-बूंद से सिंचाई विधि अपनाने का आह्वान किया।

नैनावत बुधवार को ग्राम पंचायत खेड़ा तन कानपुरा में कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत आयोजित कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्र के पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने किसानों को कम से कम रसायनिक दवा का उपयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक संदीप रस्तोगी, डॉ. अरविंद कुमार तथा कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी आर के यादव, दिनेश कुमार, अनिता चौधरी सहित सैकड़ों कृषक उपस्थित थे।