पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास ही प्राथमिकता : शर्मा

विकास ही प्राथमिकता : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना भेदभाव होंगे विकास कार्य

पूर्वमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रोहिताश्व शर्मा ने बुधवार को पंचायत समिति परिसर में निर्बंध योजना अंतर्गत पं.सं. मीटिंग हॉल(रिनोवेशन कार्य),आरएसएसएसपी योजना अंतर्गत नवनिर्मित ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय, ग्रामीण आधारभूत विकास योजना अंतर्गत नवनिर्मित किसान सेवा केंद्र, सह विलेज नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी मंशा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने की है। क्षेत्र का चहुमुंखी विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान मीना कुमारी ने की। विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी ममता यादव रही। विकास अधिकारी विजेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री को माला साफा गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच मोहरसिंह गुर्जर, श्याम सुंदर सोनी, राजेंद्र सिंह शेखावत, बनवारी लाल यादव, अमरसिंह यादव, अजीत शर्मा, उमाकांत शर्मा, मातादीन शर्मा, रघुवीर चौधरी, महेश कटारिया, कृष्ण यादव, गिरधारी मुनीम, ओमप्रकाश मुक्कड़, शिवलाल चौधरी,जगदीश सूद, महेश कटारिया, हजारी लाल यादव, हवासिंह चौधरी, महेश सैन, शेरसिंह चौधरी, डॉ. सुगनचंद, रामवतार अग्रवाल, गोकुल चंद यादव आदि मौजूद थे।

भास्कर न्यूज|शाहजहांपुर

मुंडावरविधायक धर्मपाल चौधरी ने कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा करीब डेढ़ करोड़ की लागत से करवाए गए एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों का उद‌्घाटन किया। उद‌्घाटन से पहले विधायक चौधरी ने ग्राम पंचायत द्वारा राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि बतौर सं‍बोधित करते हुए कस्बे में बिना भेद भाव के विकास कार्य करवाने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच शैतानसिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि नीमराना प्रधान बलवान सिंह यादव, ग्राम सचिव कालूराम मीणा, कानूगो जयसिंह चौधरी, पूर्व जिला पार्षद राजाराम यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी थे। संचालन धर्मपाल मीणा ने किया। अतिथियों का ग्राम पंचायत के पंच नजीर खान, पृथ्वी सिंह, माया देवी, दिनेश गुप्ता, सरजीत कायत, पोप सिंह, राजेश प्रजापत, शिक्षाविद् जे.पी. मीणा, संजय चौहान सहित पंचगणों ने साफा एवं मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर श्याम जागरण मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह चौहान, निदेशक प्रदीप गुप्ता, विकास जोशी, चमनलाल बेग, रमेश भारद्वाज, डॉ. फतेह मोहम्