कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन
कस्बेके किसान कॉलोनी स्थित राव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भारत सरकार एमएसएमई विकास संस्थान जयपुर की ओर से संचालित 20 दिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार एमएसएमई विकास संस्थान जयपुर के सहायक निदेशक गिरीश शर्मा ने उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लैंथ मशीन का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर राव आईटीआई के निदेशक राजेंद्र राव, प्रधानाचार्य आतिश पारीक, ओमप्रकाश उपस्थित थे।