पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 7 खिलाड़ियों का चयन किया

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 7 खिलाड़ियों का चयन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके हाईवे स्थित बाबा भास्करानंद आश्रम स्थित अखाड़े में गुरुवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों की टीम का चयन ट्रायल किया गया। जिसमें पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस दौरान सात पहलवानों का चयन किया गया। अलवर जिला कुश्ती तदर्थ समिति संयोजक राजकुमार यादव ने बताया कि 16 फरवरी से भीलवाड़ा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें जूनियर महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में 20 वर्ष आयु के खिलाडिय़ों की टीम का चयन ट्रायल किया गया। जिसमें खिलाडिय़ों के शैक्षणिक दस्तावेज, आईडी मूलनिवास प्रमाण पत्रों की जांच कर प्रतिद्वंदी खिलाडिय़ों की जोर आजमाइश की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष छोटेलाल रावत, विशिष्ट अतिथि कारोड़ा सरपंच सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच राजाराम पहलवान, रामशरण पहलवान, धाडूराम ठेकेदार, सरपंच प्रतिनिधि जगराम गुर्जर, राजू पहलवान पहाड़ी, अकलेश कुमार, सुभाष चौधरी, गजेंद्र चौहान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश नम्बरदार ने की।

इनपहलवानों का हुआ चयन : पुरुषवर्ग में 50 किलोभार में केहरपुरा निवासी संदीप गुर्जर, 55 किलोभार में मंगलवा बानसूर निवासी जयप्रकाश, 60 किलोभार में कांकरा मोहम्मदपुर निवासी सुरेश कुमार, 66 किलोभार में बनहड़ निवासी विकास गुर्जर, 74 किलोभार में जैनपुरवास निवासी रजत कुमार, 96 किलोभार में चांदोली निवासी मोहम्मद टोफिक का चयन किया गया। प्रतियोगिता चयन के दौरान अंतरराज्यीय कुश्ती खिलाड़ी जसवीर यादव मुख्य निर्णायक रहे।

बहरोड़. कुश्ती ट्रायल में भाग लेते पहलवान।

खबरें और भी हैं...