सीएम ने हेलिकाॅप्टर से किया निरीक्षण
बानसूर| गांवहाजीपुर में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन चारागाह विकास कार्य का शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हेलिकाप्टर से निरीक्षण किया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दिन का स्वैच्छिक श्रमदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम ममता यादव, पंचायत समिति प्रधान नीलम पुरोहित, बीडीओ विजेंद्र यादव, नरेगा कार्यक्रम अधिकारी अजय यादव सहित मजदूर मेट उपस्थित थे।
थानागाजी: पंचायतसमिति के अधीन विजयपुरा नारायणपुर ग्राम पंचायत में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण जल स्वावलंबन योजना में चल रहे कार्यों का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जयपुर जाते समय हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया। सूचना पर एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार हनुमान सिंह सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।