भाजपा सरकार से जनता को निराशा मिली
कांग्रेसके नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डा. कर्ण सिंह यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के जंगल राज से आमजन परेशान हो चुका है। जनता से झूठे वायदे कर भाजपा केंद्र प्रदेश में सत्ता हासिल करने में कामयाब हो गए। लेकिन लोग पिछले ढाई साल के शासन से लोग परेशान हो चुके हैं। इसके अच्छे परिणाम कांग्रेस को आगामी चुनाव में मिलेंगे। कार्यकर्ताओं ने उनका माला साफा पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार में जनता अपने आप को उपेक्षित ठगा सा महसूस कर रही है। केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने को है, प्रदेश सरकार को ढाई साल पूरे हो गए हैं। लेकिन दोनों सरकारों ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने में असफल रहे हैं। सरकार ने ऐसे वादे किए जिन्हें वे कभी पूरा नहीं कर सकते। डा. सिंह ने कांग्रेस पार्टी के तालमेल मजबूती के सवाल पर कहा कि अनुभव, तजुर्बा ऊर्जा से पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास तजुर्बा है तो पायलट के पास ऊर्जा है। इन दोनों को मिलाकर पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं डा. सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत पीसीसी चीफ सचिन पायलट का आभार जताया। इस दौरान नगर परिषद पूर्व सभापति कमलेश सैनी, कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष लीली यादव, बानसूर के आए भौंरेलाल बागड़ी, पूर्व जिला महासचिव के.जी. कौशिक, कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव, पूर्व सरपंच श्योताज यादव, युवा नेता प्रशांत यादव, कुलदीप राव, नरेंद्र सैनी, अमरसिंह पंच, मनीष शर्मा आदि ने डॉ. करण सिंह का स्वागत किया।
बहरोड़. कांग्रेस उपाध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थक।