पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसों की बुवाई समय पर करें

सरसों की बुवाई समय पर करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर | कस्बेके हरसौरा रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बानसूर पर सरसों की बुवाई को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केन्द्र के प्रसार विशेषज्ञ संदीप रस्तोगी ने किसानों सरसों मे होने वाले सफेद रोली रोग के प्रकोप से बचाने के लिए 10-15 अक्टूबर से बुवाई करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह सरसों की बुवाई करने से उत्पादन बढ़ेगा और सरसों में लगने वाले सफेद रोली रोग से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान सरसों की फसल में डीएपी का प्रयोग कर रहे है वे डीएपी के स्थान पर सुपर-फास्फेट का प्रयोग करें। जिससे खर्च कम करना पड़ेगा और सरसों के दानों में तेल की मात्रा बढ़ेगी। विशेषज्ञ ने बताया कि सरसों का बीज बोने से पहले एप्रोन नामक दवा से उपचारित अवश्य करें फिर खेतों में बोए। उन्होंने बताया कि किसानों को सरसों का बीज चाहिए तो कृषि विज्ञान केन्द्र हरसौरा रोड बानसूर से प्राप्त कर सकते हैं।