पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालाबाजारी नहीं रुकने की मुख्य तीन वजह

कालाबाजारी नहीं रुकने की मुख्य तीन वजह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई से बानसूर तक बजरी खनन पर रोक, कैसे रुकेगी कालाबाजारी

प्रशासनभले ही बजरी की कालाबाजारी रोकने की कोशिशें कर ले, लेकिन इस पर पूरी तरह अंकुश लगना मुश्किल दिख रहा है। इसका कारण है कि बांदीकुई में बजरी का खनन बंद है और बानसूर की बजरी कोई लेने को तैयार नहीं। ऐसे में सिर्फ बनास क्षेत्र से आने वाली बजरी पर अलवर के आशियानों का भविष्य टिका हुआ है। बांदीकुई से लेकर बानसूर तक बजरी खनन पर लगे ब्रेक ने सैकड़ों परिवारों को संकट में डाल दिया है। दरअसल न्यायालय के सख्त आदेशों के बाद जैसे ही ओवरलोड पर लगाम लगी तो बांदीकुई में ठेकेदार ने बजरी का खनन ही बंद कर दिया। बजरी के मामले में बांदीकुई को अलवर की लाइफ लाइन कहा जाता है। अलवर के आशियानों में बांदीकुई से आने वाली बजरी का प्रतिशत बहुत ज्यादा है।

न्यू अलवर बजरी ट्रक ऑपरेटर विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि बानसूर से निकलने वाली बजरी की गुणवत्ता इतनी घटिया कि उसे बाजार में खरीदने वाला कोई नहीं मिलता। यही नहीं खान तक जाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम भी माकूल नहीं है। बांदीकुई में खनन बंद होने के कारण अब परेशानी पैदा हो गई है। इस संबंध में वे गुरुवार को एडीएम सेकंड कुंज मोहन शर्मा से भी मिले, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। शर्मा का कहना है कि प्रशासन ने जो रेट तय की हुई है उन रेटों पर बजरी बेचा जाना संभव नहीं हैं। क्योंकि तीन गुना भाव में वे खुद बजरी को बनास क्षेत्र से अलवर तक ला रहे हैं। या तो प्रशासन बजरी की व्यवस्था कराए या फिर रेट रिवाइज करे, ताकि बजरी ऑपरेटर्स अपनी आजीविका चला सकें। इससे पहले यूनियन कर्मियों ने विजय नगर मैदान में अपने वाहन खड़े करके प्रदर्शन किया।

^बजरी खनन के स्थान पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी अभी हमारी नहीं है। फिलहाल ये लीज अस्थाई तौर पर चल रही हैं। जब स्थाई आदेश होंगे तो लीज धारक को सड़क सहित तमाम व्यवस्थाएं करनी होंगी। फिर भी यदि किसी ऑपरेटर को परेशानी है तो हम उसके साथ जाकर परेशानी दूर करने का प्रयास करेंगे। पी.एस. मीणा, एमई

^बांदीकुई में लीज धारक ने घाटा होने के कारण खनन बंद किया हुआ है। सरकार को इससे अवगत करा दिया है। -रामनिवासमंगल, एएमई,दौसा

प्रशासन ले सकता है विकल्प का सहारा

जिलाप्रशासन बजरी की कालाबाजारी के संबंध में विकल्प का सहारा ले