महंत रामदास महाराज का राजतिलक कर चद्दर ओढ़ाई
बानसूर| कस्बेके समीप त्यागी महाराज की बगीची में स्थित हनुमान मंदिर पर अवध बिहारीदास महात्यागी महाराज के शिष्य महंत नरहरि दास महाराज के देवलोकगमन होने पर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा सुबह 10 से रात 8 बजे तक चला, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद मंदिर पर दोपहर 2 बजे चद्दर रस्म एवं राजतिलक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासियों के सानिध्य में महामंडलेश्वर जनार्दन दास महाराज संत समाज अध्यक्ष मान दास महाराज की मौजूदगी में महंत रामदास महाराज को चद्दर ओढ़ाकर राजतिलक किया तथा साधु संतों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। इस अवसर पर रजनीश पुरोहित, बाबूलाल सैनी, पप्पू शर्मा, बीईईओ सोमदत्त शर्मा, रमेश चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, अविनाश पुरोहित, भूपेन्द्र, जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र, मनोज सैनी, बिहारी लाल, बसंत शर्मा, बोदन राम, गोवर्धन शर्मा, सुरेश जांगिड़ सहित दूरदराज से आए संत समाज कस्बेवासी उपस्थित थे।
चद्दर रस्म राजतिलक करते हुए।