जागरूकता शिविर का आयोजन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
लांस नायक के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना
मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित
विधायक ने किया आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन
दो वर्ष से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विधायक ने गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं
कठूमर| विधायकमंगलराम कोली ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। भाजपा नेता राजकुमार पंडा ने बताया कि विधायक ईंटेडा , टिटपुरी, बडौदाकान, खोह और बिसली में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर विधायक ने पेयजल समस्या पर बताया कि शीघ्र ही बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को शुरू कराया जाएगा और गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। इस मौके पर रेटा सरपंच आजाद सिंह, युवा मोर्चा जिलामंत्री कपिल अग्रवाल, एटी मोर्चा के बनेसिंह, भंवर सिंह यादव आदि मौजूद थे।
पिनान | फतेहपुरके राउप्रावि में बुधवार को मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हीरा लाल वर्मा ने की। अध्यापक हरि सिंह मीना ने बताया कि कक्षा 8वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक वर्मा, संजना मीना मुनीम मीना को एसएमसी अध्यक्ष सुखराम कुमावत, छुट्टन लाल बतली मीना ने लैपटॉप दिए। वहीं 5 फरवरी को स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का परिणाम बताया गया तथा कक्षावार प्रथम रहे छात्रों सम्मानित किया गया।