पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज को एकजुट संगठित रहने पर दिया बल

समाज को एकजुट संगठित रहने पर दिया बल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर|कस्बे केबाईपास रोड स्थित मिलन टैंट हाउस पर बुधवार को राजस्थान युवा जाट महासभा की बैठक अध्यक्ष कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा समाज के लोग एकजुट संगठित रहने पर बल दे। उन्होंने कहा सरकार ने पिछले बजट में उद्योग जगत को पौने लाख करोड़ की छूट दी थी, लेकिन किसानों पर क्रेडिट कार्ड के चार लाख रुपए बकाया है। उन्होंने सरकार से आगामी बजट में किसानों का ऋण माफ करने तथा किसानों के अनुपात में बजट देने की मांग की। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव ने रामपाल जाट का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुकेश यादव, यादव समाज अध्यक्ष गोकुल चंद यादव, मुसद्दीलाल यादव, छाजू राम नेहरा, प्रभुदयाल, बद्रीप्रसाद, यशवंत चौधरी, जयराम मीणा, प्रदीप यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...