पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की नीलम बनी प्रधान

भाजपा की नीलम बनी प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर

नीलम शर्मा, भाजपा

बानसूर| भाजपाप्रत्याशी नीलम शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी नीता शर्मा को 10 मतों से हराकर प्रधान की सीट जीती। भाजपा की नीलम शर्मा को 17, निर्दलीय नीता शर्मा को 7 मत ललिता शर्मा को 1 वोट मिला। कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा। एसडीएम ममता यादव ने नवनिर्वाचित प्रधान नीलम शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नीलम शर्मा पूर्व उप प्रधान बालकृष्ण पुरोहित की पुत्रवधू हैं। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड नं0 10 से भाजपा टिकट पर के रूप में चुनाव लड़ा था। नीलम शर्मा की उम्र 24 वर्ष है तथा शिक्षा एमए बीएड है।बानसूर पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य महिला का है। नवनिर्वाचित प्रधान नीलम शर्मा अब तीसरी महिला प्रधान होगी। इससे पूर्व वर्ष 2005 से 2010 तक कांता शर्मा भाजपा से प्रधान रह चुकी है। वहीं 2010 से 2015 तक मीना कुमारी निर्दलीय प्रधान बनी थी।