सीएलजी की बैठक आयोजित
बानसूर. हरसौरापुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने रात्रि गश्त करने, अपराधों पर अंकुश लगाने, संदिग्ध लोगों की सूचना देने, ग्राम में बढ़ती चोरियों की निगरानी करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं सदस्यों ने ग्राम आलणपुर चौराहा बहरोड़-अलवर रोड पर बेरीटेक बनाने, बिजली के तार तुरंत कसवाने सहित कई समस्या बताई। थानाप्रभारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखा गया है। इस अवसर पर भूरालाल गुर्जर, मुकेश गुर्जर, कमल तिवाडी, बजरंग लाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, नरेश चंद, विशंभर गुर्जर आिद उपस्थित थे।