भामाशाह नामांकन शिविर संपन्न
बानसूर. क्षेत्रके गांव महनपुर में तीन दिन से चल रहे भामाशाह नामांकन शिविर का शनिवार को समापन हुआ। विकास अधिकारी विजेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में 663 भामाशाह रजिस्ट्रेशन, 392 आधार कार्ड, 452 बैंक खाते खोले गये। इस अवसर पर विकास अधिकारी विजेंद्र यादव, तहसीलदार अनिल चौधरी, सरपंच बसंताराम गुर्जर, वी.पी राजेंद्र चौधरी, पटवारी विनोद, ग्राम सेवक बाबूलाल यादव, एलडीसी लक्ष्मण सहित स्टाफकर्मी उपस्थित थे।